Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 41,100 नए मामले दर्ज, 447 नए संक्रमितों की हुई मौत
देश में दिवाली के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इसी के साथ बीते 24 घंटे में रविवार को भारत में कोरोना के 41,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 447 से अधिक मौतें हुई हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने शनिवार को 8,05,589 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया.