देश

चीनी सामानों के बायकॉट के बीच दिवाली पर हुई 72 हजार करोड़ की बिक्री

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कहा कि व्यापारियों ने देश के प्रमुख बाजारों में इस दिवाली पर लगभग 72,000 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की. व्यापारियों के निकाय के अनुसार, इस साल की दिवाली के दौरान चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए सीएआईटी के आह्वान पर कोई चीनी सामान नहीं बेचा गया

चीनी सामानों के बायकॉट के बीच दिवाली पर हुई 72 हजार करोड़ की बिक्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 15 नवंबर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) (CAIT) ने कहा कि व्यापारियों ने देश के प्रमुख बाजारों में इस दिवाली पर लगभग 72,000 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की. व्यापारियों के निकाय के अनुसार, इस साल की दिवाली के दौरान चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए सीएआईटी के आह्वान पर कोई चीनी सामान नहीं बेचा गया. सीएआईटी ने एक बयान में कहा, 20 अलग-अलग शहरों से इकट्ठा की गई रिपोटरें के अनुसार, जिन्हें भारत (India) का अग्रणी वितरण केंद्र माना जाता है, उम्मीद है कि दिवाली त्योहारी बिक्री ने लगभग 72,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चीन को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), चेन्नई (Chennai), बेंगलुरु (Bengaluru), हैदराबाद (Hyderabad), कोलकाता (Kolkata), नागपुर (Nagpur), रायपुर (Raipur), भुवनेश्वर (Bhubaneshwar), रांची (Ranchi), भोपाल (Bhopal), लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), नोएडा (Noida), जम्मू (Jammu), अहमदाबाद (Ahmedabad), सूरत (Surat), कोचीन (Kochin), जयपुर (Jaipur), चंडीगढ़ (Chandigadh) सहित बीस शहरों को वितरण शहर माना जाता है. यह भी पढ़े: मिलिंद सोमन ने #BoycottMadeInChina का किया सपोर्ट, कहा- शरीर-राष्ट्र को स्वस्थ रखने का एक ही तरीका ‘चीनी बंद’.

सीएआईटी ने कहा कि दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान वाणिज्यिक बाजारों में हुई मजबूत बिक्री भविष्य में व्यापार की अच्छी संभावनाओं को इंगित करती है और व्यापारियों के चेहरे पर कुछ मुस्कान वापस ला सकती है.

एफएमसीजी (FMCG) सामान, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, खिलौने, बिजली के उपकरण और सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रसोई के सामान, उपहार की वस्तुएं, मिष्ठान्न वस्तुएं, मिठाई, घर की सजावट, टेपेस्ट्री, बर्तन, सोना और आभूषण, जूते, घड़ियां, फर्नीचर, दिवाली पर सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले सामानों में शामिल है. कपड़े, फैशन अपेरल्स, होम डेकोरेशन के सामान की भी खरीददारी हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).