Sushant Singh Rajput की पांचवी पुण्यतिथि पर भांजी मल्लिका सिंह ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पांच महीने पूरे हो गए हैं. उनकी भांजी मल्लिका सिंह ने इस दुखद मौके पर अपने मामू के लिए एक भाुवक कर देने वाला संदेश लिखा है. सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, जिस पर जांच अभी भी जारी है.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज पांच महीने पूरे हो गए हैं. उनकी भांजी मल्लिका सिंह ने इस दुखद मौके पर अपने मामू के लिए एक भाुवक कर देने वाला संदेश लिखा है. सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, जिस पर जांच अभी भी जारी है. मल्लिका ने सुशांत संग अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की हैं. इस फोटो में सुशांत अपनी भांजी को कसकर पकड़े हुए हैं और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में मल्लिका ने लिखा है, "भगवान ने आपको अपने पास रखा है. मैंने आपको अपने दिल में रखा है. 5 महीने." मल्लिका अकसर सुशांत को याद करने और ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं, जिनके द्वारा कई बार उनके परिवार पर हमला बोला गया है. यह भी पढ़े: Diwali 2020: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी से की अपील, कहा- ये दिवाली सुशांत वाली
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सुशांत की बहन श्वेता ने सुशांत के फैंस के लिए दिवाली पर स्पेशल मैसेज दिया. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सुशांत के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है,"इस दिवाली कुछ अच्छा करें. लोगों का भला करें और ज़रूरतमंदों की सहायता करें. इस दिवाली सुशांत वाली दिवाली की तरह मनाएंगे. "
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

