Anushka Sharma's Photo: सफेद रंग के परिधान में अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया अपना प्रेग्नेंसी ग्लो
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपने हालिया पोस्ट में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करती नजर आईं. अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में वह ऑफ-व्हाइट कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं.
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर अपने हालिया पोस्ट में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करती नजर आईं. अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में वह ऑफ-व्हाइट कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. अपने इस लुक को अनुष्का ने कम मेकअप और चांदबाली ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया.
अपने पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, "घर पर बैठे रहने और खाने के लिए सज-धजकर तैयार हुई हूं और ऐसा कर काफी अच्छा लग रहा है. उम्मीद करती हूं कि आप सबकी दिवाली भी काफी अच्छे से बीती होगी." यह भी पढ़े: Anushka Sharma Kisses Virat Kohli: विराट कोहली को जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने दिया किस ऑफ लव, शेयर की ये बेहद रोमांटिक Photos!
View this post on Instagram
अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है. दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनवरी में माता पिता बनने की खुश खबर अपने फैंस को दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

