Coronavirus Cases In Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से 24 घंटों में 121 मरीजों की हुई मौत, इस महीने में अब तक 1950 लोगों की गई जान
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड19 के कारण 121 मौतें दर्ज की गईं, जो अब तक की दूसरी सबसे अधिक मौतें हैं. सिर्फ नवंबर में होने वाली मौतों की संख्या 1,950 तक पहुंच गई है, जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 8,1212 हो गई. दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 7,216 रिकवरी के मुकाबले 4,454 नए मामले सामने आए.