रेवंत रेड्डी बोले, 'इंदिरा गांधी की महानता समझाने के लिए कुछ को पीटना जरूरी,' पूनावाला बोले- ‘मानसिकता आपातकाल वाली’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक बयान को आधार बनाकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि ‘आपातकाल’ की मानसिकता वाली पार्टी है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रेवंत रेड्डी ने आज एक बार फिर साबित किया है कि कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि ‘आपातकाल’ की मानसिकता वाली पार्टी है.