Narada Sting Case: कलकत्ता हाईकोर्ट ने नारदा मामले में 4 तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का दिया आदेश
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ में मतभेद था. अंतिम राय के लिए मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा जाएगा. आदेश में, न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार टीएमसी नेताओं - हकीम, मित्रा, मुखर्जी और चटर्जी को अंतरिम जमानत दी जाए, लेकिन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बिंदल ने यह कहते हुए असहमति जताई कि उन्हें नजरबंद रखा जाना चाहिए.