एजेंसी न्यूज

Telangana : कोरोना दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते 258 लोग गिरफ्तार

उन्होंने कई ट्वीट्स में कहा, तेलंगाना पुलिस इस महामारी में दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है. दूसरी लहर में, 128 मामले दर्ज किए गए हैं और 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास कालाबाजारी करने वालों की जानकारी है, वह 100 डायल कर सकता है या ट्वीट कर सकता है.

Telangana : कोरोना दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते 258 लोग गिरफ्तार
मेडिकल ऑक्सीजन (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) पुलिस ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 (Covid-19) दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) की कालाबाजारी करने के आरोप में अब तक 128 मामले दर्ज किए हैं और 258 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात का खुलासा गुरुवार को उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केटी रामा राव (KT Rama Rao) न किया, जो कोविड-19 के लिए दवाओं और टीकों की खरीद के लिए टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं. Corona Outbreak: वैक्सीन की आपूर्ति के लिए डब्लूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोवैक्स प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई

उन्होंने कई ट्वीट्स में कहा, तेलंगाना पुलिस इस महामारी में दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है. दूसरी लहर में, 128 मामले दर्ज किए गए हैं और 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास कालाबाजारी करने वालों की जानकारी है, वह 100 डायल कर सकता है या ट्वीट कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).