MP Heavy Rain: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. नदी-नाले उफान पर हैं, जिसका जनजीवन पर असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए, राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है. जानकारी के अनुसार राज्य में इस बार मानसून मेहरबान है, अधिकांश हिस्सों में औसत से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है.