PM Modi Longest Serving PM: पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, बतौर प्रधानमंत्री पूरे किए 4 हजार 78 दिन, कई उपलब्धियां की अपने नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.