ABP-CVoter-IANS Survey: पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 4 में BJP की बन सकती है सरकार
अगले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें से चार राज्यों में भाजपा के पक्ष में माहौल दिख रहा है, जहां वह सरकार बना सकती है. एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस बैटल फॉर द स्टेट्स - वेव 1 के दौरान चुनावी राज्यों के मतदाताओं से ली गई राय में यह सामने आया है.