टीवी

Siddharth Shukla मौत के गम में डूबी शहनाज बार बार ले रहीं है सिद्धार्थ का नाम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दिल दहला देने वाले वीडियो में, सिद्धार्थ शुक्ला की कथित प्रेमिका, शहनाज गिल, दिवंगत अभिनेता का नाम लेते हुए, एम्बुलेंस की ओर भागती हुई दिखाई दे रही है.

Siddharth Shukla मौत के गम में डूबी शहनाज बार बार ले रहीं है सिद्धार्थ का नाम
शहनाज गिल (Image Credit: Yogen Shah)

मुंबई, 3 सितम्बर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दिल दहला देने वाले वीडियो में, सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की कथित प्रेमिका, शहनाज गिल, दिवंगत अभिनेता का नाम लेते हुए, एम्बुलेंस की ओर भागती हुई दिखाई दे रही है. 10 सेकेंड के इस वीडियो को शहनाज की अपडेट्स नाम के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर डाला है. क्लिप को वर्तमान में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर 188,000 बार देखा जा चुका है. क्लिप में शहनाज को 'सिद्धार्थ' कहते हुए भागती नजर आ रही है.

वीडियो में शहनाज के भाई शहबाज को अपनी शोक संतप्त बहन के पीछे चलते देखा जा सकता है. सिद्धार्थ और शहनाज, जिन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन उनके फैंस उन्हें 'सिडनाज' कहकर पुकारते थे. जो उनके प्रशंसकों ने उन्हें शो 'बिग बॉस 13' में उनकी कैमिस्ट्री से इंप्रेस होकर दिया था. यह भी पढ़ें : Sidharth Shukla Funeral: सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी विदाई देने पहुंचे आसिम रियाज, बिग बॉस में था खट्टा-मीठा रिश्ता

टेलीविजन पर एक लोकप्रिय चेहरा, सिद्धार्थ का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल ले जाया गया. अंतिम संस्कार शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ. सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).