Happy Birthday Siddharth Shukla: Shehnaaz Gill से लेकर ट्रेनर Sonu Chourasia तक, करीबियों ने ऐसे मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन
टीवी जगत के दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है. अभिनेता का पिछले साल हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था.
- Read in
- English
Happy Birthday Siddharth Shukla: टीवी जगत के दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है. अभिनेता का पिछले साल हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था. आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें याद कर रहे हैं. शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो 2 केक काटती हुई नजर आई. इसी के साथ उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो सिद्धार्थ का हाथ थामे हुए नजर आई.
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "ठीक है मैं तुम्हें फिर मिलूंगी. 12. 12." उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए कश्मीरा शाह ने लिखा, "वो सदा हमारे दिलों में रहेंगे." इस फोटो को महज 9 घंटों में 11 लाख से भी अधिक लाइक्स प्राप्त हुए हैं.

View this post on Instagram
इसी के साथ सिद्धार्थ के जिम ट्रेनर रहे सोनू चौरसिया ने भी इंस्टाग्राम पर अभिनेता की तस्वीरों का एक वीडियो कोलाज पोस्ट किया है जिसमें वो उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए नजर आए.
View this post on Instagram
सोनू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दोस्तों के बीच का नाता इस दुनिया के भी पार है. मैं आज भी सिद्धार्थ को अपने साथ महसूस कर सकता हूं, वो मेरी मदद करते हैं और मेरे साथ रहते हैं. इतने जल्द अलविदा कहना बेहद गलत लगता है. इसलिए मैं बस इतना कहूंगा कि मैं तुमसे बेहद प्रेम करता हूं. अलविदा कहने से मुझे आज भी तकलीफ होती है. लेकिन तुम अब एक बेहतर जगह पर हो."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

