Jammu-Kashmir: कश्मीर में इस महीने अब तक 11 नागरिकों की हत्या, ऐहतियात के तौर पर कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में सोमवार को ऐहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं. श्रीनगर जिले में, जिन क्षेत्रों में सेवा को निलंबित कर दिया गया है, उनमें एंकर, ईदगाह, कमरवारी, सौरा, महाराजगंज, नौहट्टा, सफा कदल और बग्यास जैसे इलाके शामिल हैं.