राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर आतंकी फंडिंग मामले और हालिया नागरिकों की हत्याओं के सिलसिले में छापेमारी की.
श्रीनगर, 20 अक्टूबर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (एनआईए) ने बुधवार को कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर आतंकी फंडिंग मामले और हालिया नागरिकों की हत्याओं के सिलसिले में छापेमारी की. यह भी पढ़े: यह भी पढ़े: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स बरामदगी मामले में NIA ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी कर ली तलाशी
पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने कश्मीर में स्थानीय और गैर-स्थानीय नागरिकों की हालिया हत्याओं के बाद संदिग्धों पर अपनी कार्रवाई के तहत उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में छापे मारे.
सूत्रों ने कहा, "ये छापेमारी बारामूला जिले के फतेहगढ़ और औडोरा के दो गांवों में की गई. फतेहगढ़ के आरिफ मंजूर शेख और औडोरा के हुर्रियत (गिलानी) कार्यकर्ता अब्दुल राशिद राथर के घरों पर छापेमारी की गई. "नागरिकों की हालिया हत्याओं के बाद एनआईए ने छापेमारी तेज कर दी है और सूत्रों का कहना है कि ये छापेमारी जारी रह सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

