Happy Birthday Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर इन खिलाड़ियों ने दी बधाई, यहां पढ़ें पूरी खबर
युवराज, जिन्होंने 2019 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी, उन्होंने 40 टेस्ट, 304 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 58 टी20 खेले हैं, जिसमें सभी प्रारूपों में 11,000 से अधिक रन बनाए. वह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीमों का भी हिस्सा थे.