Uttar Pradesh: बलिया में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
बलिया (उत्तर प्रदेश), 12 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. बैरिया अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा की पिछड़ा वर्ग इकाई के महासचिव रंजीत मौर्य के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
महिला के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है जब आरोपित जबरन उसके घर में घुसा. विंग के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने इस बात की पुष्टि की कि मौर्य प्रकोष्ठ के महासचिव हैं. महिला ने संवाददाताओं से कहा कि मौर्य ने उसे भाजपा की महिला शाखा का उपाध्यक्ष बनाने की पेशकश की थी और उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया. इस बीच, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मौर्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. यह भी पढ़ें : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल
विधायक ने कहा, "पीड़िता और उसकी मां के मुझसे मिलने के बाद जब मामले में मैंने हस्तक्षेप किया तब प्राथमिकी दर्ज की गई." घटना नौ दिसंबर के रात की है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. विधायक ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे. महिलाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

