बॉलीवुड

तमिल में रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देकर हरभजन सिंह ने जीता दिल

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें तमिल में बधाई देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया. हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रजनीकांत को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी.

तमिल में रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देकर हरभजन सिंह ने जीता दिल
हरभजन सिंह (Photo Credits: Instagram)

चेन्नई, 12 दिसम्बर : क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें तमिल में बधाई देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया. हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रजनीकांत को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी.

हरभजन ने अपने सीने पर बना हुआ रजनीकांत का टैटू दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने तमिल में लिखा, "मेरे सीने पर सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर है. आपका 80 और 90 के दशक में सिक्का चलता था. सिनेमा जगत के एकमात्र सुपरस्टार को मेरी ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं." यह भी पढ़ें : देश में Omicron के मामले बढ़े- 3 नए केस, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ भी पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट

एक घंटे से भी कम समय में इस ट्वीट को 13,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और जल्द ही उनका ये रजनीकांत को लिखा अनोखा ट्वीट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया. हरभजन सिंह के अलावा, राजनीति, फिल्म उद्योग और खेल जगत की कई हस्तियों ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).