2022 में भारत में शुरू हो जाएगी 5 जी सेवा, पहले इन महानगरों को मिलेगी 5 जी नेटवर्क की सुविधा
दूरसंचार विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईएससी बैंगलोर जैसी सहित आठ कार्यान्वयन एजेंसियां इसे लेकर 36 महीनों से काम कर रही हैं. बताया गया है कि 224 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 31 दिसंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है.