UP Elections 2022: भाजपा ने पहले चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची , मोदी और योगी समेत 30 नेताओं को किया शामिल
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी समेत 30 नेताओं को भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है.