IND vs WI 1st T20: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से रौंदा, वेंकटेश अय्यर ने जड़ा विजयी छक्का
छठे स्थान पर अकील हुसैन पूरन का साथ देने के लिए मैदान पर आए. वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया, जिससे उनकी रन की गति धीमी हो गई. इस बीच, हुसैन (10) को चाहर ने पवेलियन भेज दिया. 15 ओवरों के बाद टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 95 रन जोड़े. मैदान पर पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.