पीएम मोदी ने सांसदों को समाज के सभी वर्गों से संवाद करने का दिया निर्देश, भाजपा मनाएगी सामाजिक समरसता पखवाड़ा
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सांसदों को समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करने का निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनके साथ संवाद करें.