देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में गैर-स्थानीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को एक गैर-स्थानीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांदरबल जिले के सोनमर्ग के शुटकरी इलाके में एक गैर स्थानीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में गैर-स्थानीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

श्रीनगर, 5 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को एक गैर-स्थानीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांदरबल जिले के सोनमर्ग के शुटकरी इलाके में एक गैर स्थानीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने कहा, "गैर-स्थानीय, जिसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है, ने सोनमर्ग के शुटकरी इलाके में एक भेड़पालन विभाग की हट (झोपड़ी) में खुद को फांसी लगा ली. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में निगीन झील में आग लगने से सात ‘हाउसबोट’ जलकर खाक

चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. संबंधित पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).