रोशनी से जगमगाया बदरीनाथ धाम, यात्रा की तैयारियां जोरों पर
बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रविवार देर शाम बदरीनाथ धाम में बिजली की सप्लाई सुचारु कर दी गई जिससे धाम अब रोशनी से जगमगाने लगा है. धाम में पेयजल, संचार, बैंकिंग सहित कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है.