Heat Wave: राजस्थान में अगले 4 दिनों तक लू का कहर, कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार
मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मंगलवार से शुक्रवार तक लू चलने की चेतावनी दी है. पूर्वी राजस्थान में जहां भरतपुर, झुंझुनू, करौली जैसे शहर लू से सबसे अधिक प्रभावित होंगे, वहीं बाड़मेर, जोधपुर, चुरू और जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान में लू से प्रभावित होंगे.