देश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक माह में 57 नक्सलियों का समर्पण और 37 हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना नक्सलियों पर कार्रवाई का माह रहा है. इस एक महीने में जहां 57 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है, वहीं 37 की गिरफ्तारी हुई है तो चार को पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक माह में 57 नक्सलियों का समर्पण और 37 हुए गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

रायपुर, 26 अप्रैल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मार्च का महीना नक्सलियों पर कार्रवाई का माह रहा है. इस एक महीने में जहां 57 नक्सलियों (Naxalites) ने आत्मसमपर्ण किया है, वहीं 37 की गिरफ्तारी हुई है तो चार को पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं. मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रहा है. इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी.

डीआईजी (नक्सल अभियान) बी.एस. ध्रुव के अनुसार, मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत भी हुयी है. नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए पांच नग हथियार बरामद किया है तथा 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से जांच में शामिल होने को कहा

डीआईजी (नक्सल अभियान) के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त तथा सचिर्ंग का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ भी हो रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).