National Constitution Day 2025: राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संविधान दिवस 2025 समारोह की अध्यक्षता, नौ भारतीय भाषाओं में 'डिजिटल संविधान' होगा जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता करेंगी. इस कार्यक्रम में नौ भारतीय भाषाओं में संविधान को डिजिटल तरीके से जारी किया जाएगा. जिन नौ भाषाओं में भारत का संविधान जारी किया जाएगा, उनमें मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया शामिल हैं.