कांग्रेस कार्यालय के बाहर हिरासत में लिए गए सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट को बुधवार को उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे. नरेला पुलिस स्टेशन भेजे गए सचिन पायलट ने कहा, "लोकतंत्र के लिए यह बुरा संकेत है, क्योंकि नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी कार्यालयों में जाने की अनुमति नहीं है."