देश

MP Shocker: माता-पिता के काम पर जाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की आया करती थी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद- Watch Viral Video

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आया का दिल को दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, यह वीडियो बताता है कि बच्चे की देख रेख के रखती गई आया उसे भूखा रखने के साथ मार पिटाई भी कर दी थी

MP Shocker: माता-पिता के काम पर जाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की आया करती थी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद- Watch Viral Video
आया ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई (Photo Credits ANI)

MP Shocker: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आया का दिल को दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, यह वीडियो बताता है कि बच्चे की देख रेख के रखती गई आया उसे भूखा रखने के साथ मार पिटाई भी कर दी थी. मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के मारो ताल इलाके में रहने वाले बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार विश्वकर्मा और जिला न्यायालय में कार्यरत उनकी पत्नी ने अपने मासूम बच्चे की देखरेख के लिए एक आया को रखा. बच्चा जब ठीक से खाना नहीं खाता था तो मुकेश ने बच्चे को चिकित्सक को दिखाया, इस पर बच्चे की आंतों में इन्फेक्शन की बात सामने आई.

बताया गया है कि, मुकेश को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपने घर में कैमरा लगाया और जब सीसीटीवी के फुटेज देखे तो वे हैरान रह गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की. यह भी पढ़े: Rajasthan: बेरहम बाप! होमवर्क नहीं करने पर 8 साल के बेटे को छत से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें आया मासूम बच्चे की पिटाई करते नजर आ रही है, वह उसे मुक्के मार रही है और तमाचे भी मार रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).