MP भाजपा ने घोषित किए महापौर पद के 2 और उम्मीदवार, ग्वालियर में फंसा पेंच
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर और रतलाम के लिए महापौर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, अब सिर्फ ग्वालियर के उम्मीदवार का फैसला होना बाकी है. पार्टी के भीतर ग्वालियर केा लेकर काफी कश्मकश है.
भोपाल, 15 जून : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर और रतलाम के लिए महापौर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, अब सिर्फ ग्वालियर के उम्मीदवार का फैसला होना बाकी है. पार्टी के भीतर ग्वालियर केा लेकर काफी कश्मकश है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने दो महापौर के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने को लेकर जारी बयान में बताया है कि चुनाव समिति ने इंदौर के लिए पुण्यमित्र भार्गव व रतलाम से प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति प्रदान की है. इंदौर से उम्मीदवार बनाए गए भार्गव अभी तक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे हैं. भार्गव युवा और नया चेहरा भी हैं. यह भी पढ़ें : ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में बच्चों के लिए नौका पुस्तकालय की शुरुआत
राज्य में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव के लिए 16 नगर निगमों में से 15 के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार तय किए जा चुके हैं, 13 उम्मीदवारों के नाम मंगलवार को घोषित किए गए थे और दो के नाम आधिकारिक तौर पर बुधवार को तय हुए. राज्य में अब सिर्फ ग्वालियर के महापौर पद के उम्मीदवार का नाम तय होना बाकी है. यहां के उम्मीदवार केा लेकर पार्टी में काफी कश्मकश है, क्योंकि इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर आते हैं. अभी तक पार्टी के बड़े नेताओं में सहमति नहीं बन पाई है और यही कारण है कि अब भी नाम को लेकर मंथन चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

