IND vs SA 4th T20: चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर की
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने 6.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 40 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाजी ऋतुराज गायकवाड़ (5), श्रेयस अय्यर (4) और ईशान किशन (27) जल्द ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने लड़खड़ाती पारी को संभाला और कुछ अच्छे शॉट लगाए.