19 जून को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'भूल भुलैया 2'
बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' को धराशायी करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है.
मुंबई, 18 जून : बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' को धराशायी करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है.
19 जून 2022 को 'भूल भुलैया 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसको लेकर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा, "'भूल भुलैया' का सफर अब तक पूरी तरह से शानदार रहा है. मैं बहुत रोमांचित हूं कि फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर भी अपनी जगह बना ली है. हम नेटफ्लिक्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों और अपने सभी फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे." यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर अहम बैठक, तीनों सेना प्रमुख मौजूद
'भूल भुलैया 2', 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा जैसे कलाकार शामिल थे. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट और भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने प्रॉड्यूस किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

