देश ने 70 साल में जो बनाया उसे 8 साल में किया खत्म: राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है, प्रदर्शन करने से पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, "लोकतंत्र की जो मौत हो रही है क्या लगता है आपको, क्या महसूस हो रहा है? इस देश ने जो 70 साल में बनाया उसे 8 साल में खत्म कर दिया, देश में लोकतंत्र नहीं, 4 लोगों की डिकटेटरशिप चल रही है."