आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में 2 कंपनियों पर छापा मारा, 56 करोड़ रुपये नकद जब्त
आयकर विभाग ने कहा है कि उसने महाराष्ट्र में स्टील टीएमटी बार के निर्माण में लगी दो प्रमुख व्यापारिक कंपनियों पर तलाशी अभियान चलाया है. 3 अगस्त को चलाए गए तलाशी अभियान ने जालना, औरंगाबाद, नासिक और मुंबई में फैले 30 से अधिक परिसरों को कवर किया.