ट्रंप के घर एफबीआई की छापेमारी, परमाणु हथियारों से जुड़े कागजात की तलाश में गई जांच एजेंसी
अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने परमाणु हथियारों से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित आवास पर छापेमारी की. इसकी सूचना द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई.
वाशिंगटन, 12 अगस्त : अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने परमाणु हथियारों से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित आवास पर छापेमारी की. इसकी सूचना द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई. इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि और न ही खंडन अमेरिकी न्याय विभाग, जो एफबीआई की देखरेख करता है और न ही जांच एजेंसी ने की.
सरकारी अधिकारी इस बात को लेकर चिंता में है कि यह दस्तावेज ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित घर पर गलत हाथों में पड़ सकते हैं. ट्रम्प ने इस दस्तावेजों को नई सरकार को नहीं सौंपा था. नेशनल आर्काइव, जहां इन दस्तावेजों को रखा जाता है. महीनों से उनके अधिकारी इन दस्तावेजों के लिए ट्रंप से बात कर रहे हैं. ट्रम्प के एफबीआई एजेंटों की इस छापेमारी को बदनाम करने की साजिश और राजनीतिक षंड्यत्र करार दिया. यह भी पढ़ें : अमेरिका में एफबीआई कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा हथियारबंद व्यक्ति ढेर
अमेरिकी मीडिया ने बताया कि, एफबीआई की तलाशी इस बात की जांच के सिलसिले में थी कि क्या डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से निकलते वक्त गोपनीय दस्तावेज भी अपने साथ लेकर गए थे. एफबीआई ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के निजी क्लब पर भी छापेमारी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

