देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को मार डाला

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को मार डाला
सेना के जवान (File Photo)

श्रीनगर, 12 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं. यह भी पढ़ें : आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में 2 कंपनियों पर छापा मारा, 56 करोड़ रुपये नकद जब्त

उन्होंने कहा, "डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेमिना में रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया. वह बिहार से ताल्लुक रखता था. तलाशी के लिए यह इलाका घिरा हुआ है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).