देश

Andhra Pradesh Shocker: महिला ने अपनी बहन की बहू की हत्या की, कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपनी बहन की बहू की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना अन्नामय्या जिले के जिला मुख्यालय रायचोटी की है

Andhra Pradesh Shocker: महिला ने अपनी बहन की बहू की हत्या की, कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपनी बहन की बहू की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. घटना अन्नामय्या जिले के जिला मुख्यालय रायचोटी की है. सुब्बम्मा ने अपने रिश्तेदारों के साथ वसुंधरा (35) को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उसने पीड़िता का सिर काट दिया और कटा सिर लेकर करीब छह किलोमीटर दूर रायचोटी थाने में सरेंडर करने पहुंच गई.

महिला को कटे सिर को पॉलीथिन में भरकर थाने पहुंचते देख पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कटे सिर के साथ धड़ को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद और संपत्ति विवाद के कारण यह जघन्य हत्या हुई है. यह भी पढ़े: असम: पत्नी ने पति का सिर कुल्हाड़ी से किया धड़ से अलग, कटा हुआ सिर लेकर पहुंची पुलिस स्टेशन

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).