मार्गरेट अल्वा ने राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की खिंचाई की
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने राजस्थान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से दूर रहने को कहा. साथ ही किसी का नाम लिए बिना उन्होंने घटनाओं को निराशाजनक बताया. अल्वा ने सोमवार को ट्वीट किया, "राजस्थान में होने वाली घटनाएं बेहद निराशाजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक हैं.