गाजियाबाद में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 167 वाहन, 160 लोगो पर हुई करवाई
बढ़ते क्राइम और एक्सीडेंट के मामलों को देखते हुए अब गाजियाबाद पुलिस ने भी ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को ही संदेश दिया जाए कि अगर उन्होंने ड्रंक एंड ड्राइव किया या यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद, 26 सितंबर : बढ़ते क्राइम और एक्सीडेंट के मामलों को देखते हुए अब गाजियाबाद पुलिस ने भी ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को ही संदेश दिया जाए कि अगर उन्होंने ड्रंक एंड ड्राइव किया या यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद पुलिस लगातार हर बाजार, हर रोड पर चेकिंग करती हुई दिखाई दे रही है. लगातार कई रातों से हो रही चेकिंग में जो आंकड़े आ रहे हैं. उससे साफ जाहिर है कि काफी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. यह भी पढ़ें : Telangana: नाजायज रिश्ते के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
रविवार रात जनपद गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग की और शराब पीकर वाहन चलाने वाले सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई भी की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्व चलाये जा रहे ड्रंक एंड ड्राइविंग अभियान के दौरान 821 वाहनों एवं 1162 व्यक्तियों को चेक करते हुए 167 वाहनों का एम.वी एक्ट में चालान कर 9 वाहनों को सीज किया गया तथा 160 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

