Sharad Pawar Cricket Museum: एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम का उद्घाटन किया
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम का उद्घाटन किया. 8,000 वर्ग फुट में फैला यह विश्वस्तरीय म्यूजियम भारतीय और वैश्विक क्रिकेट में मुंबई के अद्वितीय योगदान को समर्पित है. म्यूजियम का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें गणमान्य अतिथि, दिग्गज क्रिकेटर, प्रशासक और मुंबई क्रिकेट जगत के सदस्य शामिल थे.