Maharashtra: नासिक बस हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक जताया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई, जिससे उस समय सो रहे कई यात्री फंस गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि अधिकांश लोग भीषण आग में गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि आग की भयंकर थी कि, उनकी आंखों के सामने बस पूरी तरह से जल गई और लपटों के बीच किसी की मदद नहीं कर पाए.