COVID-19 Update: भारत में कोविड के 3,824 नए मामले आए सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,824 नए कोविड के मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन यानी शनिवार के आंकड़ों से 27 प्रतिशत अधिक है. ताजे आंकड़ों के चलते एक्टिव कोविड केस अब 18,389 हैं, जबकि वायरस का पता लगाने के लिए 1,33,153 टेस्ट किए गए.