क्रिकेट

Kane Williamson Retires From International Cricket: 16 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत! केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश ने जीता फैंस का दिल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी केन विलियमसन का प्रदर्शन शानदार रहा. केन विलियमसन ने 93 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 90 पारियों में 33.44 की औसत से 2,575 रन बनाए. केन विलियमसन के नाम 18 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केन विलियमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा और उन्होंने 123.08 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

Kane Williamson Retires From International Cricket: 16 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत! केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश ने जीता फैंस का दिल
केन विलियमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team Legend Kane Williamson Retires From International Cricket: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे शानदार इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया है. केन विलियमसन को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है. केन विलियमसन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी, शांत नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई. केन विलियमसन ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और न्यूजीलैंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027: इस दिन से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027, जानिए कब खेला जाएगा फाइनल और कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

केन विलियमसन ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. इसके बाद केन विलियमसन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. केन विलियमसन ने अपने करियर में कुल 378 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 452 पारियों में 48.12 की शानदार औसत से 19,346 रन बनाए. उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा. न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन सबसे ज्यादा इन्तेर्नतिओनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रॉस टेलर हैं, जिन्होंने 18,199 रन बनाए थे.

संन्यास की घोषणा करते हुए केन विलियमसन ने कहा कि वह काफी समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं काफी समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया कि अब विदा लेने का सही समय है. इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मेरे भीतर हमेशा गहरी प्रेरणा और जुनून रहा है. मुझे इस बात पर गर्व है कि न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की."

विलियमसन ने आगे कहा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अपनी शर्तों पर इस सफर को विराम देने का अवसर मिला. मैं इस टीम के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हूं. इस टीम में अपार प्रतिभा है और कुछ खास हासिल करने की इच्छा भी है. यह टीम हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी."

अगर केन विलियमसन के वनडे करियर की बात करें तो केन विलियमसन ने 175 वनडे मुकाबलों की 167 पारियों में 48.69 की औसत से 7,256 रन बनाए. इस दौरान केन विलियमसन ने 15 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रन रहा.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी केन विलियमसन का प्रदर्शन शानदार रहा. केन विलियमसन ने 93 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 90 पारियों में 33.44 की औसत से 2,575 रन बनाए. केन विलियमसन के नाम 18 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केन विलियमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा और उन्होंने 123.08 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. केन विलियमसन का नाम हमेशा न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में लिया जाएगा. केन विलियमसन के संन्यास के साथ क्रिकेट जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है. हालांकि फैंस उनके योगदान और यादगार पारियों को हमेशा याद रखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).