Karnataka Road Accident: सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
कर्नाटक के एक तीर्थस्थल पर जाकर घर लौट रहे महाराष्ट्र के एक नवविवाहित जोड़े की शनिवार को दक्षिणी राज्य के बेलगावी जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना मुदालगी तालुक के पास हालुरु गांव में हुई.
बेंगलुरु, 2 अप्रैल : कर्नाटक के एक तीर्थस्थल पर जाकर घर लौट रहे महाराष्ट्र के एक नवविवाहित जोड़े की शनिवार को दक्षिणी राज्य के बेलगावी जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना मुदालगी तालुक के पास हालुरु गांव में हुई.
मृतकों की पहचान इंद्रजीत मोहन दममनगी (27) और कल्याणी इंद्रजीत दममानगी (24) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, उनकी शादी को 10 दिन हुए थे और वे महाराष्ट्र के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री स्वर्णा राम का निधन
वे बादामी के बनशंकरी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे. हादसा स्टेट हाइवे पर निप्पानी और मुधोल के बीच हुआ. दंपति एक कार में यात्रा कर रहे थे और एक टैंकर वाहन से टकरा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

