Dubai Supreme Court: दुबई की सर्वोच्च अदालत ने भारतीय दंपति के हत्यारे पाकिस्तानी की याचिका खारिज की
पिछले साल अप्रैल में दुबई आपराधिक अदालत ने व्यवसायी हिरेन अधिया और उनकी पत्नी विधि (दोनों 40) की हत्या का दोषी पाया था द नेशनल अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीरात की सर्वोच्च अदालत, दुबई कोर्ट ऑफ कैसेशन के अनुसार, आपराधिक प्रक्रिया कानून के अनुसार, दुबई के उपराष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सजा पर अमल किया जाएगा