देश

Punjab Politics: नड्डा से मुलाक़ात के बाद सुनील जाखड़ बोले आलाकमान करेगा अकाली दल से गठबंधन का फैसला

Punjab Politics: नड्डा से मुलाक़ात के बाद सुनील जाखड़ बोले आलाकमान करेगा अकाली दल से गठबंधन का फैसला
Photo Credits: FB

नई दिल्ली, 5 जुलाई: पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की अकाली दल से गठबंधन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फैसला पार्टी आलाकमान करेगा उन्होंने यह भी जोड़ा कि अकाली दल के साथ गठबंधन के कारण सीटों की लिमिटेशन की वजह से भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. यह भी पढ़े:पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पद से इस्तीफा, सनी देओल ने चुनाव में हराया था

और राज्य के कई इलाके खासतौर पर पंजाब के ग्रामीण इलाकों में भाजपा नहीं है नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि उन्हें पार्टी को पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों तक ले जाने की जिम्मेदारी मिली है अभी अकाली दल की हालत खराब है और अब भाजपा बड़े भाई की भूमिका में बात करने की स्थिति में आ गई है अब हमें बड़े भाई की भूमिका में ही बात करनी चाहिए मंगलवार को पार्टी द्वारा पंजाब प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के अगले दिन बुधवार को सुनील जाखड़ ने नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा और साथ ही पंजाब के राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).