Noida Suicide Case: पहले सुसाइड नोट लिखा फिर आठवीं मंजिल से 11वीं के छात्र ने कूदकर दी जान
नोएडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है एक छात्र ने पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी मृतक अमित्रो भौमिक 16 साल का था
नोएडा, 5 जुलाई: नोएडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है एक छात्र ने पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी मृतक अमित्रो भौमिक 16 साल का था और 11वीं में पढ़ता था उसके कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद कियाजिसमें लिखा था सॉरी मम्मी-पापा, मैंने पहले भी जान देने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका. यह भी पढ़े: UP Suicide Case: पुलिस के धमकाने पर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी
बताया जाता है कि मृतक अमित्रो भौमिक परिवार के साथ सेक्टर-100 के लोट्स बुलवर्ड सोसायटी में रहता था यह दिल दहलाने वाली घटना सोमवार को घटी अमित्रो को गंभीर हालत में हॉस्पीटल ले जाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना से हर कोई हैरान है किसी को यकीन नहीं हो रहा एक छात्र ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता है.
पुलिस के मुताबिक मृतक अपने परिवार के साथ सोसायटी के टावर नंबर सात स्थित फ्लैट-801 में रहता था अमित्रो ने सोमवार की शाम करीब छह बजे आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी गंभीर हालत में अमित्रो को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित्रो को मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता उजल भौमिक निजी सेक्टर में काम करते हैं। उसकी एक छोटी बहन भी हैघटना की जानकारी मृतक के परिवार ने ही पुलिस को दी पुलिस ने मृतक के कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था- 'सॉरी मम्मी-पापा, मैंने पहले भी जान देने की कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं कर सका मेरी खुदकुशी के लिए कोई जिम्मेदार नहीं.
पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ भी की। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक को किसी तरह की दिक्कत नहीं थी लेकिन, वो कुछ दिनों से उदास था ऐसी भी बात सामने आई है कि मृतक पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

