US Open 2023: बेन शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो को हराया, कैरोलिना मुचोवा ने कर्स्टी को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश- Video
अमेरिका के 20 वर्षीय बेन शेल्टन ने फ्लशिंग मीडोज में इतिहास रचते हुए अपने देश के फ्रांसिस टियाफो को उलटफेर वाले क्वार्टरफाइनल में हरा दिया. टियाफो को 6-2, 3-6, 7-6(7), 6-2 के स्कोर से हराने के बाद शेल्टन को अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है.