Assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 12 घायल
सम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा मंगलवार रात जिले के काकोपत्थर इलाके के पास बोर्डिरक तिनियाली में हुआ.
Assam Road Accident: असम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा मंगलवार रात जिले के काकोपत्थर इलाके के पास बोर्डिरक तिनियाली में हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, डूमडूमा के साप्ताहिक बाजार से यात्रियों को लेकर जा रहा एक वाहन राजमार्ग पर ट्रक से टकरा गया, घटना के समय ट्रक चालक कथित तौर पर नशे में था.
सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया, ''उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.''इस बीच, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

