UP: सहारनपुर में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि शनिवार को घटना उस वक्त हुई, जब बच्ची घर बाहर अकेली ही खेल रही थी. आरोपी युवक ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर वापस आई, तो माता-पिता ने उसे डरी हुई और रोती हुई पाया. बहुत पूछने पर बच्ची ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। परिवार ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.